माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज सीजी बोर्ड 10-12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें 12वीं में योगेंद्र वर्मा मुंगेली ने टॉप किया है। योगेंद्र ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं में रायगढ़ की रहने वाली निशा पटेल ने 99.33 प्रतिशत टॉप किया है। नतीजे जारी करने के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष गौरव द्विवेदी, सचिव व्हीके गोयल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनो बोर्ड क्लास के परीक्षाओं के नतीजें एक साथ जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 3,79,136 रेगुलर और 7666 प्राइवेट स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं 12वीं की परीक्षा में इस बार कुल 2,51,555 रेगुलर और 9627 प्राइवेट शामिल हुए थे।
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét